प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
रालोमो कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
पटना। 05 अप्रैल 2024
रालोमो के कैम्प कार्यालय में पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी के नेतृत्व में रालोमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती का आयोजन किया।
सबसे पहले बाबू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम पूरे भारत वर्ष में ऐसे कुछ स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे जो स्वतंत्रता व पिछड़े वर्गों के विकास, दोनों के लिए एक साथ लड़ रहे थे। ये प्रेरणा उन्हें महात्मा गांधी से मिली। उन्होंने गरीबों वंचितों और पीड़ितों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि सभा की अध्यक्षता अशोक राम अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शंभुनाथ सिन्हा, डॉ0 निर्मल कुमार सिंह, बबन यादव, चौधरी बसन्त सिंह, शिवेंद्र कुमार जिशु, पप्पु मेहता, आशिक आलम, कौशलेंद्र मिश्रा, बिनोद कुमार पप्पु, भोला शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, अनंत कुमार गुप्ता, चतर्भुज गुप्ता, वैधनाथ शर्मा, अरविंद वर्मा, अशोक कुशवाहा भी उपस्थित थे।
(नितिन भारती)