सूचनार्थ/प्रकाशनार्थ
पटना 1 मई 2024
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंप कार्यालय में अखंड भारत के निर्माणकर्ता प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का 2369वां जन्मदिन उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया | प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता इंजीनियर हेमंत कुमार ने बताया कि चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य सोलह महाजनपदों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था| साथ ही साथ पार्टी ने आज मजदूर दिवस भी मनाया। इस समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, दिल्ली महानगर के पूर्व अध्यक्ष ई0 ओमप्रकाश सिंह, बैजनाथ शर्मा, आशिक आलम, राजू सिन्हा, विनोद पप्पू इत्यादि नेता उपस्थित थे।
इस अवसर पर पटना महानगर के कमेटी का गठन महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में किया गया| जिसमें पटना महानगर उपाध्यक्ष के पद पर माधुरी पटेल, सुनीता बिंद, गंगा पांडे, अतुल कुमार, अनमोल कुमार महासचिव के पद पर सन्नी कुमार, रंजन कुमार, अनन्या पाण्डेय एवं सचिव के पद पर संदीप गुप्ता को मनोनीत किया गया
भवदीय
ई० हेमन्त कुमार