बिहार की तैराक प्राची पल्लवी साहू ने अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप-2024, जो

14 से 16 सितंबर, 2024 तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, जालौन, उत्तर प्रदेश में आयोजित थी, उसमें 

निम्नलिखित इवेंट्स में  भाग लिया :-

1) 100 मीटर फ़्रीस्टाइल- स्वर्ण पदक -1 मिनट 12 सेकंड

2) 200 फ़्रीस्टाइल- स्वर्ण पदक-2 मिनट 54 सेकंड

3) 100 बटरफ्लाई- स्वर्ण पदक-1 मिनट 33 सेकंड

4) 200 बटरफ्लाई- स्वर्ण पदक-3 मिनट 47 सेकंड।

अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी में ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की। इससे पहले भी प्राची राष्ट्रिय जुनियर प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। प्राची के इस उपलब्धि पर बिहार तैराकी संघ के सचिव राम विलास पांडे सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया एवम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राची के कोच श्री विनोद कुमार ने ढेर सारी शुभकामनाएं व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live