प्रकाशनार्थ प्रसारणार्थ प्रेषित
संपादक/ ब्यूरो चीफ
महोदय,
बिहार की बेटी और पटना निवासी बीजे मिसेज इंडिया 2024 की विजेता राजश्री सिंह का स्थानीय होटल में सम्मानित
किया गया। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की श्रेष्ठ प्रतिभाओं के बीच हुए मुकाबले में विजेता होकर पटना
वापस लौटी हैं। राजश्री सिंह के पटना लौटने के बाद रविवार को सामाजिक संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में आयोजित
सम्मान समारोह में शहर के कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुई। सम्मान समारोह में श्रमिक दिवस (1 मई) के उपलक्ष्य
में मिसेज इंडिया राजश्री ने अपने हाथों से मलिन बस्तियों की महिला श्रमिकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा संस्था की सचिव नीता सिन्हा ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में मिसेज इंडिया 2024 राजश्री सिंह ने कहा कि बिहार विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं से
भरा प्रदेश है। बिहार की महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। बाल विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर वे देश विदेश में काम करेगी।
इस मौके पर प्रेरणा संस्था की सचिव नीता सिन्हा ने राजश्री सिंह को एक बिहारी सो पर भारी' अवार्ड से सम्मानित
किया। श्रीमती नीता सिन्हा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, सौन्दर्य, कला-संस्कृति, खेल सभी क्षेत्रों में बिहार की बेटियां
अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। राजश्री सिंह ने एक बार फिर साबित किया है कि बेटियों को मौका मिले तो वे
हर क्षेत्र में सफल हो सकती है।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।
श्रमिक दिवस के मौके पर कविता पाठ और संगीत की भी प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता और प्रेरणा की सह समन्वयक सोनिया सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस मौके पर समाज के �