मन्दिरों के अलावे घरों में भी मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 27 अगस्त ::

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मन्दिरों के अलावे लोग अपने अपने घरों में भी धूमधाम से सोमवार को मनाया। सोमवार को रात 12 बजते ही भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव और विशेष पूजा-अर्चना शुरू की। लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान करा कर, भव्य श्रृंगार कर, माखन- मिश्री के साथ, कई तरह के पकवानों सहित, फल एवम मिठाई का भोग लगाया। 

कंकड़बाग के अशोक नगर में उपेन्द्र कुमार सिन्हा, ए जी कॉलोनी में धर्मेश कुमार, अर्चना सिन्हा, आशियाना में सुरभि सिन्हा, रामनगरी में रिंकी कुमारी, गोला रोड में अनिल कुमार, सुनील कुमार, सगुना मोड़ दानापुर में अनुश्री सिन्हा उर्फ आशी सहित अन्य लोगों ने अपने अपने घरों में जन्माष्टमी पूजा- अर्चना किया।

रात 12 बजे हरे रामा हरे कृष्णा, जय कन्हैया लाल की, लड़कन के हाथी घोड़ा बुढ़वन के पालकी, की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने अपने घरों में बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया और उनकी पूजा अर्चना भी की।

                      ---------

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live