विश्व पर्यावरण दिवस:श्रीमद फाउंडेशन पटना ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया



सामाजिक संस्था श्रीमद फाउंडेशन पटना ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद फाउंडेशन गान से हुई। स्थानीय बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। 

श्रीमद फाउंडेशन की सचिव डॉ. रीता सिंह ने बच्चों को बाह्य और आंतरिक पर्यावरण की जानकारी देते हुए जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करने की विधा सिखाई। 





फाउंडर मेम्बर श्रीमती रेखा सिंह के संयोजन में वृक्षारोपण कार्यक्रम श्रीमद फाउंडेशन परिसर में हुआ। 

बच्चों ने अपने हाथों से वृक्ष लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का प्रण लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूक किया।

अभिषेक, सनी, इशिका, अदिति, नैतिक, अंश, सलोनी, आर्या, रिया, ज्योति आदि बच्चों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। रेखा जी ने  सभी को घर-घर श्रीमद वाटिका योजना की जानकारी दी। यह श्रीमद फाउंडेशन के द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रम की एक बड़ी योजना है। इसमें घर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाकर उसके साथ मेडिटेशन सिखाया जाता है। 

स्थानीय निवासी श्री   ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए। बच्चों के साथ-साथ समाज के सभी लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आवश्यक है। 

कार्यक्रम में श्रीमद फाउंडेशन की वैष्णवी, श्रीमती आम्रपाली, सतेन्द्र कुमार, सिम्पा सागर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live