रविवार को समय 2 बजे से वेलफेयर आर्मी का बैठक वेलफूड रेस्टोरेंट कंकड़बाग में संपन्न हुआ।


 आज दिनांक 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को समय 2 बजे से वेलफेयर आर्मी का बैठक वेलफूड रेस्टोरेंट कंकड़बाग में संपन्न हुआ। इस बैठक में वेलफेयर आर्मी को मजबूती संबंधित विशेष चर्चाएं हुई। आर्मी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने कहा की आर्मी 2016 से कार्यरत है। जिसमें अभी तक कई रचनात्मक कार्य कर चुकी है। जैसे_ 2016 से लेकर अभी तक का सफर:



1. 73 जोड़ों की शादी।

2. 107 लड़कियों एवं महिलाओं को  निजी क्षेत्र में नौकरी।

3. 406 विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा।

4. 128 विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पैरामेडिकल,प्रोफेशनल, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा में नामांकन।

5. 8 लोगों को बिहार सरकार से उद्यमी ऋण दिलाया गया।

6. 5 महिलाएं एवं 2 पुरुषों को घरेलू न्याय दिलाकर पुनः घर बसाया गया।

7.  28 लोगों को शराब पीने से मुक्ति दिलाया गया।

8.  8 बच्चों को नशे की लत से मुक्ति दिलाया गया।

9. कई लोगों को सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, चालक का प्रशिक्षण देकर निजी नौकरी एवं रोजगार दिलाया गया।

10. जमीन विवाद, आपसी विवाद,लेनदेन, फंसा पैसा वापस करवाकर निपटारा कराया गया है।



बैठक में संस्था के संग्रक्षक नंदकिशोर सिंह,सेनापति प्रतिभा चंद्रवंशी, सचिव संगीता श्रीवास्तव,महासचिव सुमन सिंह।निभा देवी, रेणु देवी, सुषमा देवी,अरविंद कुमार,महेश्वर प्रसाद,सकलदेव प्रसाद,रीता।सुमन,अंजनी कुमार सहा शत्रुधान कुमार इत्यादि लोग शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live