के वी इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स, पटना के 10 बच्चों ने आज राज्य स्तरीय बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2024 में भाग लिया

 के वी इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स, पटना के 10 बच्चों ने आज राज्य स्तरीय बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2024 में भाग लिया। 














जिसमें इस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने 2 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते। जिसमें विजया प्रसाद 65 कि. ग्राम वर्ग में और अश्वी सिन्हा ने 20 कि. ग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं ततान्या कोमल 20 कि. ग्राम वर्ग में और रामाज सिंह 45 कि.ग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। विभिन्न वर्गों में सोम्या, जया प्रसाद, ओम राज, विवान त्रिपाठी, आद्या सिन्हा और रामाइत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। गौरतलब है कि इसमें से 6 बच्चे आद्या सिन्हा, अश्वी सिन्हा, ततान्या कोमल, रामाज सिंह , रामाईत सिंह और विवान त्रिपाठी किड्स विला एस .के.नगर स्कूल के बच्चे हैं जो के. वी. इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स के अंतर्गत अभ्यास करते हैं। और बाकी के 4 बच्चे बोरिंग रोड पटना खनक द सोल सेंटर में अभ्यास करते हैं।  के. वी. इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स के निर्देशक श्री संजय प्रसाद और किड्स विला एस. के. नगर की निर्देशिका नीतू रानी जी ने सारे बच्चों को बधाई और अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live