उपेन्द्र कुशवाहा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

 


प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

उपेन्द्र कुशवाहा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

पटना। 06 फरवरी, 2024  

रालोजद के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के जन्मदिन के अवसर पर माँ ब्लड बैंक सेंटर और लायन्स क्लब बुद्धा पटना के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर का उद्घाटन करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है क्योंकि इसका किसी के जीवन की सुरक्षा से सीधा सम्बन्ध है। कार्यक्रम के आयोजक एवं छात्र लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मो0 साद हुसैन,  प्रदेश महासचिव ई0 हेमन्त कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मलिक प्रशान्त पंकज एवं प्रवक्ता नितिन भारती ने शिविर में रक्तदान करने वाले युवा साथियों की सराहना की। इस अवसर पर कुमारी सोनम, सुमन सिंह, प्रतीक कुशवाहा, अनीश मौर्या,  अभिमन्यु कुशवाहा, दीपक, आयुष कुशवाहा, अनीश कुशवाहा सहित पूरे प्रदेश से आने वाले छात्रों और युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

उक्त आशय कि जानकारी प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई0 हेमन्त कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

(ई० हेमन्त कुमार)

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live