20वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप 2024, भोपाल (मध्यप्रदेश) में दिनांक 10.11.2024 से 12.11.2024 तक आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में बिहार के चार पुरुष एवं चार महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया था। बिहार के मास्टर तैराक श्री बिजेंद्र राय (बक्सर) ने 100मी,200 मी एवं 400 मी फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा 50 मी फ्री स्टाइल में रजत पदक प्राप्त कर बिहार को गौरांवित किया। महिला वर्ग में श्रीमती किशोरी जाजोदिया ने 50मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता। बिहार तैराकी संघ के पदाधिकारियों ने इनके उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर किया।
आर बी पाण्डेय
सचिव