बिहार में सक्रिय हुआ ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना 25 जून ::

भारत सरकार से निवंधित ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट बिहार में सक्रिय हो कर लोगो को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के संस्थापक चेतन थिरानी, उप संस्थापक बसंत थिरानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रिया थिरानी, राष्ट्रीय सचिव धनंजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय विधि सलाहकार  अभियुदय आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया प्रकोष्ठ) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना युवा अध्यक्ष  विकास कुमार गुप्ता, पटना जिला अध्यक्ष बबली रंजन, सिलीगुड़ी अध्यक्ष  नीतू भट्टार, बांका जिला अध्यक्ष आरके सिंह, बांका जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन, भोजपुर (आरा) जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, युवा उपाध्यक्ष (पटना) अविनाश कुमार झा, उपाध्यक्ष (भागलपुर) धर्मेंद्र कुमार पासवान,  पटना जिला उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल एवम शानू कुमार सहित लगभग 25 एक्टिव मेंबर कार्यरत है।

ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट का संकल्प है *जब कोई ना सुने तो हमें चुने हमेशा लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए तैयार है ह्यूमन राइट्स एंड वुमन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट*। संस्थान के कार्य करने का मुख्य उददेश्य है अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना। नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना। पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर सही तालमेल व सूझ-बूझ कायम करना, गरीब एवम असहाय लोगों की मदद करना, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना, पर्यावरण प्रदूषण को रोकना, खाद्य पदार्थों के मिलावटखोरों पर अंकुश लगाना, समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना।

ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट अपने माध्यम से लोगों के बीच उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है। सरकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुँचाने, समाज में व्याप्त श्रमिक शोषण को रोकने, दहेज प्रथा पर अंकुश लगे इसके लिए लोगों को जागरूक करने, न्याय के लिए पीड़ितों की एफ. आई. आर. दर्ज करवाने में सहायता करने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों प्रेरित करने, राष्ट्रहित एवं जनहित और भ्रष्ट लोगों का पर्दाफाश करने के लिए समय-समय पर RTI का उपयोग भी कर रही है। 

ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट बिहार के सभी जिलों, अनुमंडलों में पदाधिकारियों का मनोनयन भी कर रहा है और सदस्यों को तेजी से संगठन के साथ जोड़ते हुए अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। 

ह्यूमन राइट्स एंड वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट का मुख्य कार्यालय पटना  के सैदपुर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में कार्यरत है।

                 ---------------

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live