डीएवी बीएसईबी के छात्र यश गलहोत ने मारी बाजी*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 15 मई ::

डीएवी बीएसईबी के छात्रों ने दसवी और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वहीं दसवी कक्षा के छात्र यश गहलोत ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी। यश गहलोत ने बताया कि 

एनसीईआरटी की किताबों का गहन अध्ययन  किया था। उन्होंने कहा कि  मैंने कभी टॉप करने के मकसद से पढ़ाई नहीं की। बल्कि मैने अपनी पढ़ाई को हमेशा इंजॉय किया है। यश गहलोत ने 

इस सफलता के लिए अपने माता - पिता  का बड़ा योगदान रहने की बात करते हुए अपनी कड़ी मेहनत की चर्चा की।

यश गहलोत के माता-पिता का मानना है कि उसकी पढ़ाई की रुचि को देखकर उन्हें लगता था कि यश गहलोत निश्चित ही अच्छा अंक लायेगा और उसने  सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाया।

यश गहलोत की कड़ी मेहनत और लगन ने  अपने माता पिता के साथ-साथ स्कूल का नाम भी रौशन किया है। यश गलहोत प्रतिदिन पांच से छह घंटे सेल्फ स्टडी करते हुए अपने स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है।

                       -----------

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live