संसार को बनने वाला, पालन और संहार करने वाला ही ब्रम्ह हैं :- राधा मोहन देवचार्य जी महाराज

 प्रेस विज्ञप्ति 

संसार को बनने वाला, पालन और संहार करने वाला ही ब्रम्ह हैं :- राधा मोहन देवचार्य जी महाराज 


ये संसार एक दीर्घ कालिक स्वप्न हैं :- राधा मोहन देवचार्य जी महाराज 


अक्षय तृतीय, मकर संक्रांति कार्तिक नवमी दान के लिए उपयुक्त काल :- श्रीमद राधा मोहन शरण जी महाराज 


भागवत कथा यज्ञ में रासलीला देखने को उमड़ी श्रद्धांलूओं की भीड़ 


तरारी (भोजपुर )

तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट गाँव में माँ बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालूओं भागवत कथा का श्रवण किया. श्रीमद जगद्गुरु निम्बकाचार्य पीठाधिश्वर स्वयंभु श्री राधा मोहन शरण देवाचार्य जी महाराज ने भागवत कथा में ब्रम्ह और माया को विस्तार से समझाया. श्री राधा मोहन शरण महाराज ने कहा कि संसार को बनने वाला, पालन करने वाला और संहार करने वाला ही ब्रम्ह हैं. इस संसार में एक ब्रम्ह के अतिरिक्त दूसरा कुछ भी नहीं हैं. माया भस्मान सत्ता हैं और आत्मा विद्यमान सत्ता हैं. जो हैं नहीं वो दिखाई पडती हैं, और 

जो हैं वो दिखाई नहीं पड़ता. जैसे हमारा शरीर. जन्म से पहले हमारा शरीर नहीं था, मृत्यु के बाद भी हमारा शरीर नहीं रहेगा.भगवान ब्रम्हा द्वारा भगवान कृष्ण की परीक्षा लिए जाने का वर्णन करते हुए श्रीमद जगद्गुरु ने कहा कि भगवान संसार के रूप में दिखाई पड़ते हैं, भगवान के रूप में दिखाई नहीं पड़ते.भगवान के अलावा संसार में कोई दूसरी वस्तु हैं ही नहीं. दान का वर्णन करते हुए श्री महाराज ने कहा कि दान देने के लिए देश, काल और पात्र का चयन जरुरी हैं.

अक्षय तृतीय, मकर संक्रांति कार्तिक नवमी दान के लिए उपयुक्त काल माना जाता हैं. यज्ञ में  रासलीला विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा. रासलीला देखने को हजारों की संख्या में  श्रद्धालूँ आ रहें है.

माँ बरेजी ट्रस्ट व आयोजन समिति के वरीय सदस्य कुमार विनय ने बताया कि  अन्य जगह पर मदिर के प्रतिष्ठापन के लिए माँ बरेजी से अनुमति हेतू आज से अखंड हरिकीर्तन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ हैं. कल 10 मई को माँ बरेजी के भूमि पूजन का कार्यक्रम है. जेठवार भट्ट पंचायत के मुखिया श्री मुन्ना कुमार ने बताया कि कल के भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश, झारखण्ड व बिहार के अन्य जिलों अत्यधिक श्रद्धालूओं के आने की संभावना है. अतः कल के लिए पंचायत परिवार की तरफ से श्रद्धालूओं  के लिए विशेष व्यवस्था की गईं है. इस अवसर पर यज्ञ आयोजन समिति के संरक्षक श्री रंजन राय, श्री कमलेश राय, श्री सुरेश राय श्री सुरेन्द्र यादव, श्री हृदयानन्द यादव  श्री राकेश राय, संजय सिंह, पूर्व मुखिया  महेंद्र सिंह भीम पासवान, शिव कुमार राम आदि उपस्थित रहें.

कुमार विनय पी आर ओ, मां बरेजी मंदिर ट्रस्ट जेठवार भट्ट 🙏🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post
Shree Saty 24 Live
Shree Saty 24 Live